धमतरी: सिस्टम की घोर लापरवाही, दुधमुंहे बच्चे को लेकर उफनते नाले पार करते बेबस माता-पिता
धमतरी जिले के रिसगांव इलाके में हुई पहली बारिश ने ही ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। रिसगांव के पास पहाड़ी नाला उफान पर है। पुल नहीं होने से लोग जान जोखिम में डालकर उफनते नाले को पार कर रहे हैं। ग्रामीण बल्ली के सहारे बाइक उठाकर नाला पार करने को मजबूर हैं। साथ में महिला एक दुधमुंहे बच्चे को लिए हुए थे। जरा सी चूक से जान भी जा सकती थी।