पूरनपुर: हजारा थाना क्षेत्र के एक गांव में झाले पर सो रही युवती के साथ की गई छेड़छाड़ व मारपीट, पुलिस ने किया मामला दर्ज
हजारा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि वह 23 अप्रैल की रात अपने झाले पर सो रही थी। तभी पाँच अज्ञात लोग उसके घर में घुस आए और उसके साथ छेड़छाड़ की विरोध करने पर चारपाई से नीचे गिराकर उसकी पिटाई कर दी। पीड़िता की चीख पुकार सुनकर बचाने आई वहन के साथ भी मारपीट कर तमंचा लगाकर जान से मारने की धमकी दी मुकदमा दर्ज।