मदनापुर क्षेत्र के गांव उस्मानपुर टिसुई में सोमवार रात 38 वर्षीय सर्वेश ने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मंगलवार सुबह परिजनों ने दरवाजा अंदर से बंद देखा तो झांककर देखा, वह छज्जे के कुंडे से धोती के सहारे लटका था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।