देवघर: देव संघ आश्रम के नवदुर्गा मंदिर में सात महासागर, समुद्र और नदियों के पवित्र जल से माता का महास्नान
बंम पास टाउन स्थित देव संघ आश्रम के नवदुर्गा मंदिर में ऋषि मुनियों की परंपरा को निभाते हुए मां दुर्गा का महा स्नान कराया गया। देवघर के देव संघ में नवरात्रि की महासप्तमी के दिन महा स्नान की परंपरा प्राचीन काल से चली आ रही है ।मां को देश-विदेश के कई स्थानों के सात महासागर सात समुद्र व सात नदियों के पवित्र जल से स्नान कराया जाता है।