हरदोई: शहर निवासी नाजिर बघौली थाने के समरेहटा पुल पर बाइकों की टक्कर में घायल, मेडिकल कालेज में मौत,मुजफ्फर भर्ती
Hardoi, Hardoi | Apr 28, 2024 कोतवाली शहर के बहरा सौदागर पूर्वी निवासी 57 वर्षीय नाज़िर शनिवार की रात अपने साढ़ू के भाई 42 वर्षीय मुज़फ्फर के साथ एक बारात में शामिल होने के लिए बाइक से बघौली थाने गुटैया गांव जा रहा था। बघौली के समरेहटा पुल पर सामने से आ रही बाइक से मुज़फ्फर की बाइक टकराने से दोनों बुरी तरह से ज़ख्मी हो गए। पुलिस ने दोनों को मेडिकल कालेज भेजा जहां नाजिर की मौत हो गयी।