हरदोई: मलिहामऊ के पास दो बाइकों की भिड़ंत में बिराहिमपुर निवासी सियाराम की मौत
Hardoi, Hardoi | Apr 28, 2024 सुरसा थाना क्षेत्र के बिराहिमपुर निवासी सियाराम शाम को बीमार बेटे की दवा लेने के लिए बाइक से CHC सुरसा जा रहा था।हरदोई बिलग्राम मार्ग पर मलिहामाऊ के पास पहुंचते ही सामने से रही दूसरी बाइक से टक्कर हो गई।हादसे में सियाराम की मौके पर ही मौत हो गई।थाना प्रभारी इंद्रेश कुमार ने आज जानकारी देते हुए बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।जांच की जा रही है।