हरदोई: कोतवाली शहर पुलिस ने 12 बोर अवैध तमंचे व एक कारतूस के साथ प्रियांशू सिंह उर्फ टाइगर को किया गिरफ्तार
Hardoi, Hardoi | Apr 28, 2024 एसपी केसी गोस्वामी के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली शहर पुलिस ने एक आरोपी को अवैध 12 बोर तमंचे व एक कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।कोतवाली प्रभारी संजय पांडे ने बताया कि प्रिंयाशू सिंह उर्फ टाइगर पुत्र मनोज सिंह निवासी बावन चुंगी शिवनगर कालोनी को मुखबिर की सूचना पर 12 बोर तमंचे व एक कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।