गोरखपुर: 159 छात्र-छात्राओं ने व्यावहारिक परीक्षण के लिए जिला कारागार का निरीक्षण किया, बंदियों के विधिक अधिकारों की जानकारी ली
जिला कारागार में पं० दीनदयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय के 159 विधिक छात्रों ने भ्रमण किया,जिसमें सेंट एंड्रयूज कॉलेज के 104 छात्र व अन्य कालेज के 26 विधिक प्रशिक्षु छात्र एवं छात्राओं को ब्यावहारिक प्रशिक्षण के लिए कारागार का भ्रमण कराया गया।जिसका उद्देश्य विधि अध्य्यन कर रहे भावी वकीलों को जेल मैनुअल और बन्दियों के विधिक अधिकारों के सम्बंध मे जानकारी देना था।