हज़ारीबाग: एक ही यात्रा में 6 ज्योतिर्लिंग और शिरडी दर्शन का मौका, 11 मई से चलेगी भारत गौरव ट्रेन
6 ज्योतिर्लिंग व शिरडी दर्शन के लिए विशेष ट्रेन भारत गौरव पर्यटक ट्रेन 11 मई 2026 से झारसुगुड़ा से रवाना होगी। 11 रात 12 दिन की इस यात्रा में महाकाल, ओंकारेश्वर, सोमनाथ समेत 6 ज्योतिर्लिंग और शिरडी साईं मंदिर के दर्शन कराए जाएंगे। हजारीबाग-कोडरमा से भी यात्री सवार हो सकेंगे।