गुरुवार दोपहर करीब 1 बजे नगर पालिका सारनी में हैंडपंप मरम्मत कार्य को लेकर भ्रष्टाचार के आरोपों ने जोर पकड़ लिया है। बताया जा रहा है कि नगरपालिका द्वारा हैंडपंपों की मरम्मत और रखरखाव के लिए लगभग 45 लाख रुपये खर्च किए जाने का दावा किया जा रहा है, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही नजर आ रही है।