भरथना: बकेवर 50 शैय्या अस्पताल में मिली रामपुरा जालौन युवक की बाइक, दहेज मुकदमे से आहत युवक का सुसाइड नोट व वीडियो हुआ वायरल
बकेवर कस्बे के 50 शैय्या अस्पताल परिसर में उस समय सनसनी फैल गई जब एक युवक अपनी बाइक खड़ी कर संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। युवक द्वारा व्हाट्सएप स्टेटस पर दो पन्नों का सुसाइड नोट, रोते हुए वीडियो और अस्पताल में बाइक खड़ी करने की तस्वीरें व वीडियो पोस्ट किए जाने से परिजनों में कोहराम मच गया। युवक के ताऊ मनोज कुमार ने सोमवार देरशाम 6 बजे बताया हैं।