बीना: बुंदेलखंड निर्माण संघर्ष परिषद के सदस्यों ने तहसील में किया प्रदर्शन, विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा
Bina, Sagar | Apr 7, 2026 बीना रिफाइनरी बीपीसीएल में स्थानीय निवासियों के बेध अधिकारो ,रोजगार के अवसर, एवं क्षेत्रीय आर्थिक हितों के संरक्षण तथा पलायन की समस्या के निराकरण को लेकर बुंदेलखंड निर्माण संघर्ष परिषद के नेतृत्व में मंगलवार को सदस्यों ने प्रदर्शन किया। जिसमें सदस्यों ने नायब तहसीलदार हेमराज मेहर को विभिन्न मांगो को लेकर ज्ञापन सोपा है।