रेवाड़ी के गोकल बाईपास स्थित प्लाईवुड गोदाम में भीषण आग लग गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। इस दौरान गोदाम का पिछला हिस्सा टीनशेड टूट गया और उसमें रखा सारा सामान भी जलकर राख हो गया । वहीं आगे के कुछ हिस्से को बचा लिया गया। इस गोदाम के आजू- बाजू, दुकानें और घर भी बने हुए थे, गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई।
Rewari, Rewari | Jul 26, 2026