धनौरा: गजरौला हाईवे पर दुकानदार और ग्राहक के बीच हुई मारपीट, घटना का लाइव वीडियो हुआ वायरल
मामूली कहासुनी को लेकर ढाबे पर मारपीट, Live वीडियो वायरल गजरौला के नाईपुरा में एक ढाबे पर कारीगर और कस्टमर के बीच मामूली कहासुनी मारपीट में बदल गई। दोनों पक्षों में पहले गाली-गलौज हुई, फिर बात इतनी बढ़ी कि लात-घूंसे चलने लगे। आसपास के लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। बताया जा रहा है कि होटल संचालक और कस्टमर दोनों नाईपुरा के ही रहने वाले हैं।