साकेत: द्वारका साउथ थाना पुलिस ने गुमशुदा हुई युवती को छतरपुर मेट्रो स्टेशन से बरामद कर परिजनों को सौंपा
द्वारका साउथ थाना पुलिस ने द्वारका कोर्ट से गुमशुदा हुई युवती को छतरपुर मेट्रो स्टेशन से बरामद किया है। बरामद हुई युवती का नाम शबनम है जो नजफगढ़ के दुर्गा विहार की रहने वाली है। पुलिस ने गुमशुदा हुई युवती को उसके परिजनों के हवाले कर दिया है।