साकेत: गुरुजी मंदिर के पास से वाहन चोर को मैदान गढ़ी पुलिस ने किया गिरफ्तार, पहले से 8 आपराधिक मामलों में रह चुका है शामिल
दक्षिणी जिला के डीसीपी अंकित चौहान ने मीडिया को बताया कि मैदान गढ़ी पुलिस ने एक वाहन चोर को गिरफ्तार किया है जिसकी पहचान तुगलकाबाद एक्सटेंशन निवासी 25 वर्षीय राहुल उर्फ चेरी के तौर पर हुई है उसके पास से चोरी की बाइक और एक मोबाइल भी बरामद हुआ है