भादरा: कविता संग्रह 'सवालों की घेरे' का हुआ विमोचन
भादरा में कविता संग्रह ‘सवालों के घेरे में’ पुस्तक का हुआ विमोचन भादरा। साहित्य मंच भादरा के तत्वावधान में रविवार को दोपहर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, भादरा में कवि सुरेंद्र सिंह बेनीवाल के कविता संग्रह ‘सवालों के घेरे में’ पुस्तक का विमोचन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के साहित्यकारों, शिक्षाविदों एवं साहित्य प्रेमियों की उपस्थिति रही।