रतलाम नगर: बछड़े का कटा सिर मिलने से शहर में तनाव, हिंदू संगठनों में आक्रोश, कहा- बाकी हिस्सा नहीं मिला तो नहीं निकलेगा शौर्य संचलन
रतलाम के रत्नेश्वर रोड क्षेत्र में बुधवार रात साढ़े दस बजे के लगभग गाय के बछड़े का कटा सिर मिलने से शहर में तनाव का माहौल बन गया है। घटना से नाराज बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद (VHP) ने पुलिस को गुरुवार का अल्टीमेटम दिया है। हिंदू संगठनों ने चेतावनी दी है कि यदि तय समय तक बछड़े का बाकी शरीर नहीं मिला, तो गुरुवार निकलने वाला 'शौर्य पथ संचलन' नहीं निकाला जाएगा