रतलाम नगर: प्लेटफॉर्म पर चलती ट्रेन में फंसी महिला को RPF जवानों ने बचाया, CCTV में कैद हुई घटना
रतलाम रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 4 पर बुधवार दोपहर बड़ा हादसा टल गया। चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश में एक महिला यात्री का पैर फिसल गया और वह ट्रेन व प्लेटफॉर्म के बीच के गैप में फंसकर घिसटने लगी, लेकिन वहां तैनात RPF के जवानों की फुर्ती ने उसकी जान बचा ली। जवानों ने जान पर खेलकर दौड़ लगाई और महिला को सुरक्षित बाहर खींच लिया।