नवाबगंज: पुरानी रंजिश का खौफनाक बदला: नवाबगंज में युवक का अपहरण, रस्सी से बांधकर पीटा, नकदी और मोबाइल लूटे गए
नवाबगंज क्षेत्र में पुरानी रंजिश ने हिंसक रूप ले लिया। मधुगला निवासी जलालुद्दीन को बरखन गांव के तीन युवकों ने सुनौर अड्डे से जबरन कार में डालकर अगवा किया। बरखन टाल पर रस्सी से बांधकर उसकी बेरहमी से पिटाई की गई, जिससे सिर में गंभीर चोट, कान पर टांके और हाथ टूट गया। आरोपियों ने सात हजार रुपये व मोबाइल भी लूट लिए। पीड़ित की पत्नी को जान से मारने की धमकी भेजी गई