चरखारी: खरेला के धवारी गांव में बाइक सवार पुलिया से टकराकर गंभीर रूप से घायल, डॉक्टर ने हायर सेंटर किया रिफर
धवारी गांव निवासी 40 वर्षीय अरिमरदन सिंह पुत्र बलवान सिंह शराब के नशे में बाइक में सवार होकर कहीं जा रहा था। तभी गांव में ही नशे में बाइक सवार पुलिया से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इमरजेंसी वार्ड में तैनात डॉक्टर ने घायल का प्राथमिक उपचार कर हालत चिंताजनक होने पर उसे हायर सेंटर रिफर कर दिया है।