जगदलपुर: जगदलपुर में 'गौ सम्मान आह्वान अभियान' की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, 27 अप्रैल को मनाया जाएगा 'गौ सम्मान दिवस'
गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने और देशभर में गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने के उद्देश्य से संचालित “गौ सम्मान आह्वान अभियान” के तहत रविवार दोपहर 3 बजे जगदलपुर के माहेश्वरी भवन में एक महत्वपूर्ण जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में बस्तर जिले के प्रमुख पदाधिकारियों और गौ भक्तों ने हिस्सा लिया।