बदायूं: निधानपुरा गांव में जमीनी विवाद के दौरान दो लोगों ने एक व्यक्ति को ईंट मारकर किया घायल
Budaun, Budaun | May 5, 2026 बदायूं के थाना कादरचौक क्षेत्र के निधानपुरा गांव में जमीन को लेकर विवाद हो गया। जिसमें दो लोगों ने 56 वर्षीय चिरौंजी लाल पुत्र गेंदनलाल को ईंट मारकर घायल कर दिया। घायल चिरौंजीलाल ने मारपीट करने वालों की पुलिस से शिकायत की है। पुलिस ने घायल चिरौंजीलाल का जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।