अररिया: अररिया के जोकीहाट थाना पुलिस ने 20 लीटर देसी शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार।
Araria, Araria | Mar 26, 2024 अररिया के जोकीहाट थाना पुलिस ने विशेष छापेमारी अभियान के दौरान मुसहरी टोला भगवानपुर से 20 लीटर देशी शराब बरामद किया है।जोकीहाट थानेदार राजीव कुमार झा ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मुसहरी टोला से देशी शराब की डिलीवरी होने वाली है।इसी सूचना के आधार पर पुलिस उक्त स्थल पर पहुंची तो देखा कि एक व्यक्ति देशी शराब की चार गैलन के साथ बैठा है।