नवगछिया: नाबालिग अपहरण मामले में आरोपी गिरफ्तार, दोनों लड़कियां बरामद
गोपालपुर थाना क्षेत्र में दर्ज नाबालिग अपहरण मामले में पुलिस ने आरोपी रजनीकांत चौधरी को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही दोनों अपहृत नाबालिग लड़कियों को पूर्णिया के मीरगंज से सकुशल बरामद किया गया। यह मामला 16 जून 2023 को दर्ज किया गया था। गोपालपुर थाना प्रभारी मिथिलेश कुमार ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी हो चुकी है और आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।