कटनी नगर: रीठी, रैपुरा, बिलहरी में ट्रांसफार्मर बदलते समय लाइनमैन घायल, बच्चों को बचाते हुए चेन ब्लॉक स्लिप हुआ
रीठी क्षेत्र के रैपुरा बिलहरी में आज मंगलवार दोपहर 1 बजे खराब ट्रासफार्मर को बदलने के दौरान एक बड़ा हादसा होते टल गया। कार्य के दौरान ट्रांसफार्मर को चढ़ाते समय अचानक चैन ब्लॉक स्लिप हो गई जिससे भारी भरकम ट्रांसफार्मर नीचे गिरने लगा मौके पर को मौजूद बच्चों को बचाने के लिए लाईनमैन ने टॉसफार्मर का रुख दूसरी तरफ बदल दिया। इस घटना में लाईनमैन स्वयं घायल हो गए।