सुल्तानपुर: नवनियुक्त राज्य सूचना आयुक्त वीरेंद्र सिंह वत्स का सुल्तानपुर में हुआ स्वागत, ली गार्ड ऑफ ऑनर की सलामी
शनिवार को नवनियुक्त राज्य सूचना आयुक्त वीरेंद्र सिंह वत्स सुल्तानपुर पहुंचे। वे सूचना आयुक्त बनने के बाद पहली बार अपने गृह जनपद सुल्तानपुर पहुंचे हैं। यहां सिविल लाइन स्थित पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में उन्होंने गार्ड ऑफ ऑनर की सलामी ली। इस दौरान पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा, जिला सूचना अधिकारी धीरेंद्र यादव ने राज्य सूचना आयुक्त को बुके भेंटकर स्वागत किया।