शामली: शामली में रालोद कार्यालय पर हुई एससी-एसटी प्रकोष्ठ की संगठनात्मक बैठक, कई लोगों ने ग्रहण की सदस्यता
Shamli, Shamli | Jul 7, 2026 मंगलवार को शामली में राष्ट्रीय लोकदल के जिला कार्यालय पर एससी—एसटी प्रकोष्ठ की संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में संगठन के विस्तार, बूथ स्तर पर पार्टी की मजबूती और आगामी राजनैतिक चुनावों को लेकर रणनीति पर विचार—विमर्श किया गया। इस दौरान अन्य राजनैतिक संगठनों को छोड़कर रालोद पर भरोसा जताने वाले कई लोगों को भी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई गई।