मंदसौर: मछुआ परिवारों ने रोजगार की समस्याओं को लेकर जिला पुलिस अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन, 2500 परिवारों के सामने है आर्थिक संकट
मंदसौर जिले के गांधी सागर मछुआ समिति द्वारा रोजगार की समस्याओं को लेकर जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे जहां पर उन्होंने जिला पुलिस अधीक्षक के नाम ज्ञापन दिया हम आपको बता दे कि गांधी सागर में मत्स्या का कार्य बंद होने के कारण 2500 परिवारों के सामने आर्थिक संकट आ गया है। वही ज्ञापन के दौरान उन के द्वारा मत्स्य उद्योग को पुनर्जीवित करने की अपील की ।