सोनीपत: आदित्य हत्याकांड: सीसीटीवी में दिखी रात को गली से गुजरती गाड़ी, शव इसी में होने का आरोप
सोनीपत के सांदल कलां गांव में आदित्य हत्याकांड मामले में एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। जिसमें एक सफेद रंग की गाड़ी रात के समय गली से गुजरती हुई नजर आ रही है। आशंका है कि हत्या के आरोपी विश्वामित्र ने इसी गाड़ी में आदित्य के शव को ठिकाने लगाया था। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर चुकी है और मामले की जांच में जुटी है। वहीं परिजनों ने आशंका जताई है कि इस हत्या में