इंदौर की विधानसभा क्षेत्र-1 में रहने वाले एक कांग्रेस नेता पर मारपीट के मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। मंगलवार रात कांग्रेस नेता ने अपने पड़ोसी के साथ विवाद किया था, जिसके बाद पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एरोड्रम पुलिस ने नीरज शर्मा, निवासी नगीन नगर, की शिकायत पर भूपेंद्र केतके उर्फ नेता के खिलाफ मारपीट और धमकी देने क