आईजी ने ली अपराध समीक्षा बैठक, गंभीर व महिला संबंधी मामलों पर दिए निर्देश खंडवा। पुलिस महानिरीक्षक इंदौर रेंज के वार्षिक निरीक्षण कार्यक्रम के पश्चात बुधवार दोपहर 2 बजे अपराध समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के सभी राजपत्रित अधिकारी, थाना प्रभारी तथा चौकी प्रभारियों की मौजूदगी में अपराधों की समीक्षा की गई। बैठक के दौरान आईजी ने जिले में घटित विभिन्न