जींद: जींद में 31.57% मतदाता फॉर्म हुए डिजिटल, 14 जुलाई तक फॉर्म जमा करें
Jind, Jind | Jun 30, 2026 डिप्टी कमिश्नर डॉ. वैशाली शर्मा ने मतदाताओं से अपील की है कि वे अपना गणना प्रपत्र 14 जुलाई तक भरकर बीएलओ को जमा कराएं। अब तक जिले में 31.57% फॉर्म डिजिटल हो चुके हैं। प्रशासन चाहता है कि कोई पात्र मतदाता सूची से वंचित न रहे।