बनमनखी: पंचायत सचिवों की हड़ताल से जनसेवा ठप, लोगों की बढ़ी परेशानी
अप्रैल से पंचायत सचिवों के अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाने के कारण आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हड़ताल के चलते पंचायत स्तर पर होने वाले आवश्यक कार्य जैसे जन्म प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र एवं विभिन्न विकास योजनाओं से जुड़े कार्य पूरी तरह प्रभावित हो गए हैं।