मरवाही: कटरा गांव सहित कई क्षेत्रों में इन दिनों पानी की भारी किल्लत, प्रशासन मौके पर पहुंचा
भीषण गर्मी शुरू होते ही गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के मरवाही ब्लॉक के दूरस्थ गांवों में जल संकट गहराने लगा है। हालात ऐसे हैं कि ग्रामीण सुबह से ही पानी के लिए हैंडपंपों के पास लाइन लगाने को मजबूर हैं। कई जगह जलस्तर नीचे जाने से हैंडपंप सूख चुके हैं, जिसके बाद लोग नदी, बांध और डोढ़ी का सहारा लेने लगे हैं।