दमोह: मुहर्रम पर्व पर सामूहिक ताजिया जुलूस को लेकर चाक चौबंद व्यवस्थाएं, एसपी आनंद कलादगी ने पैदल भ्रमण कर लिया जायजा
Damoh, Damoh | Jun 26, 2026 दमोह मोहर्रम के सामूहिक ताजिया जुलूस को लेकर दमोह पुलिस सतर्क है। एसपी आनंद कलादगी ने अधिकारियों और पुलिस बल के साथ देर रात गड़ी मोहल्ला, पठानी मोहल्ला, चमन तिगड्डा व बाजार मोहल्ला में पैदल भ्रमण कर व्यवस्थाएं देखीं। उन्होंने समाज प्रतिनिधियों से शांतिपूर्ण आयोजन की अपील की। पुलिस ने संदिग्धों की जांच के दौरान चाकू के साथ सागर निवासी युवक को पकड़ा गया।