पीपलखूंट: सुहागपुरा में नौ दिवसीय राम कथा का समापन, पूर्णाहुति में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
सुहागपुरा में श्रीराम जानकी मंदिर में आयोजित नौ दिवसीय भगवान श्रीराम कथा महोत्सव का भक्तिमय वातावरण में समापन हुआ। कथा के अंतिम दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर पूर्णाहुति में भाग लिया और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। कथा का वाचन गोपाल जी आचार्य द्वारा किया गया, वहीं भजनों एवं संगीतमय प्रस्तुति से कन्हैयालाल तिवारी ने श्रद्धालुओं को भ