डुमरी: टांगीनाथ धाम का करोड़ों की लागत से बना पैदल यात्री शेड क्षतिग्रस्त, निर्माण गुणवत्ता पर सवाल
Dumri, Gumla | May 14, 2026 धार्मिक पर्यटन स्थल टांगीनाथ धाम में लगभग दो करोड़ रुपये की लागत से पैदल यात्रियों की सुविधा के लिए बनाया गया शेड क्षतिग्रस्त हो जाने से निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। जानकारी देते हुए ग्रामीणों ने बताया कि मार्च दो हजार छब्बीस में शेड निर्माण कार्य पूरा किया गया था, लेकिन महज दो महीने के भीतर ही हल्की हवा, पानी और बारिश में शेड की