आगरा: चोरी की घटना में संलिप्त अभियुक्त को आगरा न्यायालय ने 3 वर्ष के कारावास एवं ₹7000 के अर्थ दंड से किया दंडित
थाना सदर बाजार पुलिस टीम के द्वारा चोरी की घटना में संलिप्त एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर आगरा न्यायालय के समक्ष पेश किया था, अब ऑपरेशन कन्वैक्शन के तहत थाना सदर बाजार पुलिस टीम कोर्ट पैरोकार, विवेचक, अभियोजन तथा मॉनिटरिंग सेल द्वारा की गई प्रभावी पैरवी के उपरांत आगरा न्यायालय ने एक अभियुक्त को 3 वर्ष के कारावास एवं ₹7000 के अर्थ दंड से दंडित किया है।