चीनोर: रानी घाटी ट्रस्ट की 108 बीघा भूमि अतिक्रमण से मुक्त कराई, प्रशासन ने की सख्त कार्रवाई
ग्राम पंचायत झाँकरी में रानी घाटी ट्रस्ट की लगभग 108 बीघा भूमि को प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण से मुक्त कर लिया है। यह कार्यवाही एसडीएम राजीव समाधिया के निर्देशन में पुलिस व राजस्व अमले की संयुक्त टीम द्वारा की गई।