शाहजहांपुर: कलान थाना क्षेत्र में नाबालिग ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पिता ने गांव के युवक पर दुष्कर्म का लगाया आरोप
कलान थाना क्षेत्र के एक गांव में 15 साल की नाबालिग ने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या करने से पहले नाबालिग ने रोते हुए पूरा घटनाक्रम मां को बताया था। पिता ने बताया कि, बेटी के साथ गांव के युवको ने दुष्कर्म किया था। जानकारी होते ही उसको पकड़ने के लिए परिजन खेतों में गए। इधर बेटी ने लज्जा के डर से फांसी लगाकर जान दे दी।