शाहजहांपुर: कांट थाना प्रभारी ने यातायात नियमों का पालन करने के लिए आटो चालकों को दिलाई शपथ, सड़क हादसे में गई थी 12 लोगों की जान
थाना अल्हागंज क्षेत्र के सुगसुगी गांव के पास 25 जनवरी को ट्रक की टक्कर से आटो सवाल 12 श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी। थाना मदनापुर क्षेत्र के गांव दमगड़ा के 9 और लहसना गांव के 3 मृतक थे। दोबारा ऐसे हादसे न हो, इसके लिए थाना कांट में आटो चालकों के साथ थाना प्रभारी ने वार्ता की। उन्होंने आटो चालकों को यातायात नियमों का पालन कराने के लिए प्रियजनों की शपथ दिलाई।