शाहजहांपुर: रोजा थाना क्षेत्र के रिंग रोड पर डीसीएम और ट्रक की आमने-सामने टक्कर, बाल-बाल बचे चालक और परिचालक
रोजा थाना क्षेत्र के रिंग रोड पर बसूलिया गांव के पास ट्रक और डीसीएम की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि, डीसीएम का अगला हिस्सा छतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि, ट्रक और डीसीएम के चालक और परिचालक को चोट नही आई। स्थानीय लोगों के अनुसार कोहरा ज्यादा होने के कारण हादसा हुआ है। जिस जगह पर हादसा हुआ है। वहां की मोड़ भी काफी खतरनाक है।