शाहजहांपुर: अपर सत्र न्यायाधीश लवी यादव ने तीन पुलिसकर्मियों को सुनाई आजीवन कारावास की सजा, शासकीय अधिवक्ता ने दी जानकारी
25 अगस्त वर्ष 1999 को थाना सदर बाजार क्षेत्र के एमनजई जलालनगर निवासी मंगलशाह का शव कैंट चौकी के कमरे में मिला था। चौकी पर तैनात तीन पुलिसकर्मियों पर हत्या का आरोप लगाया था। मृतक के मामा लियाकत ने एफआईआर दर्ज कराई थी। लंबे समय तक चले मुकदमे में अब अपर सत्र न्यायाधीश लवी यादव ने दोषी मानते हुए तीनों सिपाहियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।