घंसौर: स्कूलों का शत-प्रतिशत रिजल्ट, प्राचार्य सम्मानित
Ghansaur, Seoni | Apr 23, 2026 घंसौर विकासखंड के शासकीय विद्यालयों ने इस वर्ष कक्षा 10वीं और 12वीं में शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम हासिल कर उल्लेखनीय सफलता दर्ज की। इस उपलब्धि पर 23 अप्रैल 2026 को जिला पंचायत सिवनी के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में कलेक्टर नेहा मीणा, जिला पंचायत सीईओ एवं सहायक आयुक्त लालजी राम मीणा ने 7 विद्यालयों के प्राचार्यों को श्रीफल एवं शाल भेंट कर सम्मानित किया।