अलीगंज बाजार में आधा दर्जन की संख्या में आए बदमाशों ने हुड़रहिया गांव निवासी मिश्री यादव के पुत्र रणधीर कुमार यादव को गोली मार दी। गोली दाहिने हाथ के बांह पर लगी और कांधे में अटक गई जिससे रणधीर कुमार यादव गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई और उसे मंगलवार की देर शाम 7:00 बजे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।