गोला: गोला तहसील में समाधान दिवस पर एक सौ चौबीस शिकायतों में से केवल नौ का हुआ निस्तारण
गोरखपुर के गोला तहसील परिसर में सोमवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में एक सौ चौबीस शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से केवल नौ का मौके पर निस्तारण हो सका। शेष मामलों को जांच के लिए संबंधित विभागों को भेज दिया गया। समाधान दिवस में एक युवती ने शादी का झांसा देकर गर्भपात कराने का आरोप लगाते हुए न्याय की गुहार लगाई।