सुशासन की सरकार में भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस के दावों के बीच मोहनियाँ चकला पंचायत से एक गंभीर मामला सामने आया है। पंचायत के वार्ड संख्या–08,भरणा टोला की वार्ड सदस्य बेगम हाजरा खातून एवं उनके पति मो० आसिफ पर लेबर कार्ड बनाने के नाम पर गरीब लाभुकों से 1000 से 2000 रुपये तक की अवैध वसूली करने का गंभीर आरोप लगाया गया है।