वाड्रफनगर: विधायक के कथित फर्जी जाति प्रमाण पत्र मामले में लगातार तारीख बढ़ाने को लेकर लोग उठा रहे हैं प्रश्नचिन्ह
वाड्रफनगर सोमवार प्रतापपुर विधानसभा की विधायक शकुंतला सिंह पोर्ते के कथित फर्जी जाति प्रमाण पत्र के सुनवाई की तिथि लगातार बढ़ने के बाद अब लोग काफी आक्रोश नजर आ रहे हैं तो वही छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज के जिला अध्यक्ष बसंत कुजूर का बयान सामने आया है उन्होंने सत्ता पक्ष पर तंज करते हुए कहा कि अगर दूसरे का मामला होता तो सुनवाई आज तक हो जाता है