मैहर: संत रविदास कमेटी कटरा मोहल्ला ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती धूमधाम से मनाई
मैहर - बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर संत रविदास कमेटी, कटरा मोहल्ला वार्ड क्रमांक 14 एवं 15 के तत्वावधान में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और बाबा साहेब के विचारों को जन-जन तक पहुचाने का किया कार्य।